कफ ज्यादा होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:40

भले ही एक नियमित सर्दी और खांसी हानिकारक नहीं है, लेकिन वो अगर कफ और बलगम में बदल जाती है, तो वह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है. इसलिए गले में कफ और बलगम (phlegm) को जमा नहीं होने देना चाहिए. क्योंकि निमोनिया, तपेदिक, फेफड़ों का कैंसर, ब्रोन्किइक्टेसिस और ब्रोंकाइटिस जैसे रोग पैदा कर सकते हैं. ऐसे में हम यहां पर कुछ घरेलू उपचार (home remedy) बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप सर्दी खांसी को ठीक कर सकेंगे और गले में कफ भी नहीं जमा होगी.

कफ और बलगम ठीक करने के घरेलू उपाय

- कफ की मात्रा को कम करने के लिए भाप लेना चाहिए, गुनगुना पानी पीना चाहिए और एक्सपेक्टोरेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि अत्यधिक कफ निकल आए और फेफड़ों में जमा होने से निजात मिल सके.

- एक चम्मच ताजा अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और सिरप की तरह पी जाएं. गले की खराश और सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आवश्यकतानुसार दिन में तीन बार सेवन करें. अदरक गले में खराश के कारण होने वाली सूजन को कम करता है, जबकि शहद इसे शांत करने और बार बार आने वाली खांसी को नियंत्रित करने में मदद करता है.

- खूब पानी पिएं क्योंकि यह आपके गले की बलगम को पतला करने में मदद करता है. गर्म पानी पीना ज्यादा बेहतर होता है खांसी में. इसके अलावा आप खांसी में नमक और पानी से गरारा करें. इससे भी बहुत हद तक आराम मिलेगा.

- अतिरिक्त कफ से छुटकारा पाने के लिए अधिक इलायची, प्याज, अनानास, अदरक, लहसुन और मिर्च डालें जैसी चीजों का खान पान में सेवन करें. इससे बलगम पतला हो जाता है, वहीं, इस दौरान सेहतमंद चीजों को खाने का प्रयास करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info